बलरामपुर, मार्च 6 -- उतरौला, संवाददाता। होली और रमजान जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए नगर में स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे सफाई व जलकल कर्मियों को आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला द्वारा सम्मानित किया गया। नगर पालिका की ओर से कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता और अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों और जलकल विभाग की अहम भूमिका होती है। ये कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में लगे रहते हैं। इसी को लेकर सफाई इंचार्ज अमित कुमार, सफाई नायक कमलेश, शत्रोहन और रोहित कुमार के साथ पेयजल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.