बेहतर काम करने पर व्यापार मंडल को सम्मानित करेंगे सीएम
काशीपुर, सितम्बर 29 -- जसपुर। नगर में बेहतर कार्य करने पर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को सीएम सम्मानित करेंगे। मंगलवार को जसपुर पहुंचे उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा और सह कोषाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने व्यापार मंडल को बताया कि नौ अक्तूबर को हल्द्वानी में सीएम प्रदेश संगठन के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहां उन्हें 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। बताया कि कुछ मांगें सीएम पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में जसपुर व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हित में काम किए हैं। सीएम पूरी जसपुर कार्यकारिणी को सम्मानित करेंगे। यहां निकेश अग्रवाल, हरिओम सिंह, त्रिलोक अरोरा, सतीश अरोरा, नासिर अली, अंकुर बंसल, जग्गा, अबरार अली, विमल अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.