बेहतर करियर को छात्रों को विशेष प्रशिक्षण देगा सीएसजेएमयू
कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। छात्रों को करियर प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने मेधा लर्निंग फाउंडेशन के साथ समझौता किया। विवि के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में आयोजित कार्यक्रम में मेधा लर्निंग फाउंडेशन के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर ब्योमकेश मिश्रा ने बताया कि इस समझौते के तहत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्किल डेवलपमेंट, व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ेगी। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए यह मददगार होगा। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.