फिरोजाबाद, अगस्त 7 -- फिरोजाबाद, विभिन्न तरह के कांच एवं अन्य उत्पादों को विदेशों को एक्सपोर्ट करने वाले निर्यातक राज्य स्तरीय अवार्ड हासिल कर सकेंगे। इसके लिए निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो ने निर्यातकों से आवेदन मांगे हैं। राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2026 एवं 2027 में विभिन्न तरह के उत्पाद एक्सपोर्ट करने वाले निर्यातकों को राज्य स्तरीय अवार्ड दिए जाएंगे। यह अवार्ड बेहतर निर्यात करने वाली इकाइयों को मिल सकेगा। राज्य स्तरीय अवार्ड पाने के लिए निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो ने निर्यातकों से आवेदन मांगे हैं। ब्यूरो के अपर आयुक्त पवन अग्रवाल ने इस संबंध में उद्योग विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी जिला स्तर से निर्यातकों के आवेदन मांगे गए हैं एवं आवेदन करने वाले निर्य...