समस्तीपुर, जून 11 -- समस्तीपुर। प्रखंड के ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह-प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार को किया गया। उद्घाटन विधान पार्षद तरुण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं मंच संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण मुरारी सिन्हा ने की। इस प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों से आए हुए किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विधान पार्षद ने अपने संबोधन में कहा की समय -समय पर किसान अपने खेतों की मिट्टी जांच कराएं। वहीं रासायनिक खाद का प्रयोग कम करें। पूसा बिरौली के वैज्ञानिक धीरु कुमार तिवारी ने आधुनिक युग की खेती के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। कृषि समन्वयक मुकेश कुमार देव ने मरूआ और कोदो की खेती के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- खरीफ महाअभियान में किसानों को मिला आधुनिक खेती का मंत्र मौके पर अनुमंडल क...