बेहतर उपचार में लापरवाही बरती तो खैर नहीं
हरदोई, सितम्बर 25 -- हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में विवेकानंद सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराएं। उपलब्ध जनशक्ति एवं संसाधनों का बेहतर सदुपयोग सुनिश्चित किया जाय। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप गोल्डन कार्ड एवं आभा आईडी जारी कराए जाय। शत प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र समय से जारी कराएं। सभी पात्र महिलाओं को नियमानुसार अल्ट्रासाउंड हेतु ई रुपी बाउचर दें। उसका समय से उपयोग भी सुनिश्चित किया जाय। शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं नियमित टीकाकरण कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डेय सहित सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.