सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- उस्का बाजार। धान की बंपर पैदावार और बेहतर लाभ के लिए किसान अपने क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के अनुसार प्रमाणित उन्नत किस्मों का ही चयन करें। इसके लिए किसान कस्बा के रानीगंज में स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर संपर्क कर सकते है। यह सलाह राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी रनबीर ने दी है। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड किस्मों में कल्ले अधिक फूटते हैं और दाना भारी होता है। धान की जिस अवधि की किस्म हो, नर्सरी लगाने के लगभग तीन सप्ताह 20-25 दिन बाद उसकी रोपाई कर देनी चाहिए। रोपाई से पहले खेत की अच्छी तरह जुताई करके उसे समतल बना लें, ताकि पानी समान रूप से भरा रहे और पौधों की बढ़वार अच्छी हो।पौधों को उचित दूरी पर रोपें ताकि हवा और धूप मिल सके। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार बुवाई और रोपाई के समय जैविक और अन्य पूर्वक का प्रयोग करना चाह...