पलामू, अप्रैल 29 -- मेदिनीनगर। शहर के आबादगंज स्थित सुपर साइंस एक्सीलेंस कोचिंग संस्थान ने समारोह कर जैक बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम का संचालन निकिता कश्यप ने किया। उन्होंने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। अभाविप पूर्व विभाग संयोजक गोविंद मेहता, उत्कर्ष तिवारी आदि मौके पर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.