मोतिहारी, मार्च 25 -- मधुबन। इंटरमीडिएट में अच्छा मार्क्स लाने वाले मधुबन के नन्हकार ग्राम निवासी डीपीटीएस चकिया व ब्रिलिएंट स्टडी सेंटर नन्हकार के छात्र सुनील कुमार सहित तीन छात्र- छात्राओं को सामाजिक स्तर पर बुधवार सम्मानित किया गया। कला संकाय में 435 अंक लाने वाले छात्र सुनील कुमार,415 अंक लाने वाली जफरीना खातून व 414 अंक लाने वाले राहुल कुमार को डॉ. संतोष कुशवाहा,मुखिया श्यामबाबू यादव व उपसरपंच नीरज,राकेश कुमार ने अच्छा मार्क्स लाने वाले तीनों छात्र-छात्राओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.