बेहतरीन प्रदर्शन पर सिपाही अभिषेक बेस्ट रिक्रूट चयनित
लखनऊ, अगस्त 22 -- एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में नंबर 2 टेक्निकल ट्रेनिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सिपाही/एनए अभिषेक को 'बेस्ट रिक्रूट' चुना गया। ट्रेनिंग विंग के 329 रिक्रूट्स की अटेस्टेशन परेड शनिवार को पूरे औपचारिक भव्यता के साथ आयोजित की गई। परेड का निरीक्षण नंबर 2 टेक्निकल ट्रेनिंग विंग के कमांडर ब्रिगेडियर राहुल यादव ने किया। उन्होंने नए शामिल हुए रिक्रूट्स को बधाई दी और अपने कॅरियर की शुरुआत करते समय ईमानदारी, प्रोफेशनलिज्म और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रिक्रूट्स को कुशल कर्मी बनाने में ट्रेनिंग स्टाफ की समर्पित कोशिशों और बेहतरीन तैयारी की भी सराहना की। समारोह के दौरान, कार्यवाहक डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत भारद्वाज ने रिक्रूट्स को शपथ दिलाई, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.