सोनभद्र, फरवरी 10 -- बीना। हिन्दुस्तान संवाद डीएवी बीना में मंगलवार कों इंटर की छात्र- छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।गुरुजनों का आशीर्वाद पाकर छात्र भाव विभोर हों गए। 11 वीं के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।भौतिक विज्ञान के शिक्षक एके पाठक द्वारा छात्रों कों खूब तरक्की के साथ सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मोहन सिंह, सुजाता त्रिवेदी, मनीषा गुप्ता,अभिषेक अग्रहरी, एसएन बराल, डी कुईला, राजीव त्रिपाठी आदि विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.