रुद्रपुर, जनवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने पार्षद सौरभ बेहड़ पर हमले को एक षड़यंत्र बताया। कहा कि जिस तरह से षड़यंत्र किए जा रहे हैं, उससे राजनीतिक लोगों पर लोगों का विश्वास कम होना शुरू हो गया है। उन्होंने तिलकराज बेहड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने पुत्र को गनर दिलाने के लिए, राजनीति में अपने किच्छा विधानसभा क्षेत्र में सहानभूति बटोरने के लिए यह सब किया गया। बोले सौरभ बेहड़ का नार्को टेस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता, शिकायतकर्ता और षड़यंत्रकारी एक ही परिवार के हैं और विधायक इस षड़यंत्र का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि आज नैतिकता की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि बेहड़ में अगर नैतिकता होती तो सबसे पहले सौरभ बेहड़ को पुलिस के हवाले करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.