बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने देहरादून में माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात कर किच्छा क्षेत्र के 15 राजकीय विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ने सभी प्रस्तावित विद्यालयों के उच्चीकरण पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। मंगलवार को हुई मुलाकात में बेहड़ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धौराडाम, सिरौली, रामेश्वरपुर, गिद्धपुरी, किच्छा, खमरिया और छिनकी को हाईस्कूल तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बब्बरपुर, तुर्कागौरी, रामनगर, पंतपुरा, नगला और भंगा के साथ ही राजकीय उच्च विद्यालय किच्छा को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत करने की मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनंदपुर को उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाने का भी अनुरोध किया। बेहड़ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.