रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बनी सड़कों और निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। बेहड़ ने 33.36 रुपये की लागत से ग्राम छिनकी में सार्वजनिक स्थल पर टीन शेड एवं फर्श निर्माण व ग्राम खमरिया और नौंगवा में सीसी सड़को का लोकार्पण किया। कच्ची खमरिया में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने कहा कि ग्राम कच्ची खमरिया में कब्रिस्तान के टीन शेड के निर्माण कार्य के लिए 21.36 लाख रुपये, ग्राम कुर्रेय्या में कब्रिस्तान के निर्माण के लिए लगभग Rs.21.5 लाख, लालपुर के कब्रिस्तान निर्माण के लिए लगभग 21 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही ग्राम सैंजना में भी कब्रिस्तान निर्माण की स्वीकृति कराई जाएगी। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, गुरदास कालड़ा, कफ...