रुद्रपुर, जून 13 -- शांतिपुरी। क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने शनिवार को शांतिपुरी पहुंचकर हाल ही में दिवंगत हुए क्षेत्र के दो वरिष्ठ नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बेहड़ ने शांतिपुरी नंबर दो निवासी प्रकाश चंद्र जोशी और शांतिपुरी नंबर तीन निवासी मोहन सिंह मेहता के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। गौरतलब है कि प्रकाश चंद्र जोशी और मोहन सिंह मेहता का गत 6 जून को हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता बिशन सिंह कोरंगा, हेमंत दफोटी, भास्कर जोशी, डॉ. बीडी जोशी, ललित मेहता, दीपू मेहता, संजय उपाध्याय, दलीप सिंह मेहता सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...