बेहड़ ने जिला योजना की बैठक पर सदन में जताया ऐतराज
रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने जिला योजना समिति की बैठक पर देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र में आपत्ति जताई। उन्होंने बैठक को दोबारा बुलाए जाने की मांग की। मंगलवार को सदन में विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि सोमवार को ऊधमसिंह नगर में जिला योजना समिति की बैठक की गई। इसकी सूचना विधायकों को मात्र एक दिन पहले दी गई। जबकि मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया गया, इसलिए जिले के नौ विधायकों में से एक भी विधायक जिला योजना की बैठक में नहीं पहुंच सका। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने जिला योजना की बैठक अनुमोदित कर दी। यदि पूर्व की बैठक और काम पर कोई चर्चा नहीं हुई तो ऐसे में बैठक का अनुमोदन ठीक नहीं माना जा सकता है। बेहड़ ने आरोप लगाया कि जिला योजना की बैठक विधायकों को समय दिए बिना अचानक कर लेना उचित नहीं है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.