रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ के धरना देते ही गेहूं खरीद केंद्र का पोर्टल खुल गया। खाद्य विभाग के डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और बेहड़ को शीघ्र तौल शुरू कराने का भरोसा दिया। इसके बाद बेहड़ ने चेतावनी के साथ धरना समाप्त कर दिया। मंडी समिति परिसर में एक अप्रैल से गेहूं तुलाई के लिए छह सरकारी कांटे खोले गए थे, लेकिन अब तक आरएफसी के कांटे पर मात्र 293 कुंतल गेहूं की तौल हुई है, जबकि अन्य कांटों पर एक दाना भी नहीं तौला गया। केंद्र प्रभारी पोर्टल बंद होने का हवाला देकर किसानों को लगातार चक्कर लगवा रहे थे, जबकि सैकड़ों कुंतल गेहूं मंडी में खुले में पड़ा था। गुरुवार को सरकारी कांटों पर पहुंचे विधायक बेहड़ ने खरीद बंद देख नाराजगी जताई। उन्होंने आरएफसी क्रय केंद्र पर मौजूद एसएमओ को खरी-खरी सुनाई और ...