घाटशिला, मार्च 11 -- धालभूमगढ़। प्रखंड के बेहड़ा गांव में श्री गुरु गोविंद चरणासत भक्तवृन्द्ध समिति की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। सोमवार की प्रातः गांव तथा उसके आसपास की ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं ने कथावाचक स्वामी ओंकारानंद महाराज के नेतृत्व में मंगल कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ की विधिवत शुरुआत की। लोग श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान प्रतिदिन संध्या 5:00 बजे से श्रवण कर सकेंगे। यह कार्यक्रम 16 मार्च तक महा भोग राग एवं महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा । कार्यक्रम को सफल बनाने में तरणीदास, विमल दास, गुरुदेव दास, गिरधारी दास, गोपाल दास, गुणधार दास ,रोहित दास, एवं राहुल दास की सक्रिय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...