सहारनपुर, मार्च 2 -- सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन को जाते समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल का बेहट पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और जोशीले नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे। मोहित बेनीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां शाकुंभरी देवी की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर साढ़ौली कदीम ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, मोहित जैन, अनिल सिंघल, वैभव सिंघल, संजय, अवनीश अग्रवाल, आनंद राणा, दिनेश सिंघल, देवेंद्र राणा, सचिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.