सहारनपुर, अप्रैल 26 -- बेहट,संवाददाता। एसीएमओ कपिल देव ने कस्बे में अवैध रूप से संचालित दो अस्पतालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे अवैध हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया। कस्बे में झोला छाप डॉक्टरों की भरमार है। लेकिन विभाग इन सबसे अनभिज्ञ बना हुआ है। शुक्रवार व शनिवार को लगातार दो दिन कस्बे में एसीएमओ कपिल देव ने टीम के साथ छापे मारी की। सबसे पहले टीम शाकंभरी कॉलोनी स्थित मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर पर पहुंचे। यहां उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से डॉक्टर के बारे में जानकारी की तो उन्हें वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। मरीजो का इलाज अनट्रेड स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। स्टाफ उन्हें रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका जिस पर एसीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद एसीएमओ चकराता रोड स्थित न्यू दिल्ली ...