सहारनपुर, फरवरी 20 -- बेहट विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक उमर अली खान द्वारा सदन में उठाई गई धान और गेहूं क्रय केंद्र की मांग को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वीकार कर लिया है। विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली 2023 के नियम 51 के अंतर्गत विधायक उमर अली खान ने बेहट क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सरकारी क्रय केंद्र न होने के कारण किसानों को अपना धान और गेहूं बेचने के लिए अन्य जनपदों या पड़ोसी राज्यों तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और समय दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद विशेष सचिव मौहम्मद मुशाहिद ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.