सहारनपुर, फरवरी 13 -- बेहट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है। मतदान 17 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट लक्ष्मी सिंह चौहान ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर संजय सिंह और संजय सिंह चौहान चुनाव मैदान में हैं। महासचिव पद पर जगदीश प्रसाद और नोमान अली के बीच सीधी टक्कर होगी। सहसचिव पद के लिए एडवोकेट पंकज कुमार, एडवोकेट ललित कुमार और एडवोकेट योगेश कुमार मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट महेंद्र सैनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रीतम सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.