सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- चेकिंग के दौरान बेहट पुलिस और छोटा हाथी सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, छोटा हाथी और 13 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। बुधवार की आधीरात को कोतवाली बेहट पुलिस जनता रोड स्थित मंडोरा चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक छोटे हाथी को रुकने का इशारा किया लेकिन हाथी चालक ने अपना वाहन चिम्माबांस की ओर दौड़ा लिया और एक खेत में छोटा हाथी छोड़ भागने लगे पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.