कन्नौज, फरवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में सौरिख क्षेत्र के बेहटा रामपुर गांव में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अन्य दलों को छोड़कर आए एक दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि पार्टी बहुजन समाज की पहली पसंद बनती जा रही है और लगातार लोग इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब बहुजन समाज की उम्मीद सांसद चन्द्रशेखर आजाद पर टिकी है, जो संसद में बहुजनों के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूजीसी को लागू किया जाए, अन्यथा जनता जवाब देगी। वहीं भीम आर्मी और पार्टी शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। जिला प्रभारी पवन गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.