उन्नाव, फरवरी 15 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव आसायस में युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता भग्गालाल ने आरोप लगाया कि 35 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र ने मानसिक प्रताड़ना और धमकियों के चलते यह कदम उठाया। पिता ने बताया कि उनके बेटे और बहू के बीच पिछले दो वर्षों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। 15 फरवरी को पत्नी और उसकी बहन ने पुष्पेंद्र को फोन पर गंदी-गंदी गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। इसी मानसिक दबाव में दोपहर करीब एक बजे पुष्पेंद्र ने घर में फंदे का सहारा लेकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.