बदायूं, अप्रैल 21 -- बिल्सी। रविवार की शाम अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राम बेहटा गुसाई स्थित शनि देव मंदिर में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ बिल्सी केके तिवारी एवं कोतवाल मनोज कुमार सिंह सहित ग्राम के वरिष्ठ जनों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में भूमि किशोर मिश्रा, नरेंद्र कुमार मिश्रा, श्यामसुंदर मिश्रा, मास्टर सुरेंद्र पुरी, दिनेश पुरी एवं भजनलाल गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा, मनोज पुरी, प्रमोद गुप्ता, सोनपाल तिवारी, केशव मिश्रा, अंकित शर्मा, सुमित गुप्ता, रामसेवक शाक्य, हरि सिंह सागर सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मारोह पूर्वक मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती य...