बेहटागोकुल में ट्रेन से कटकर अज्ञात की मौत
हरदोई, जून 29 -- बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के बेहटा गोकुल और सलेमपुर के बीच रेलवे लाइन पर सोमवार एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। दारोगा अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी मारकंडेय सिंह ने बताया कि शव करीब चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है वह भूरे रंग का शर्ट और काली पेंट, स्पोर्ट का जूता पहना था। इसमें सफेद पट्टी लगी हुई थी। इसका एक हाथ भी कटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.