लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- मितौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्ता विधानसभा के बेहजम कस्बे से मैगलगंज तक गुरुवार को भव्य बाइक तिरंगा रैली निकल गई। रैली की अगुवाई भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने की। बेहजम कस्बे के बाबा गौरी शंकर मंदिर से तिरंगा बाइक रैली का आगाज किया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य जुगुल किशोर व अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह ने रैली को रवाना किया। रैली कस्ता, मितौली, फत्तेपुर, औरंगाबाद होते हुए मैगलगंज के सिद्धेश्वरी आश्रम पहुंचीऋ जहां यात्रा पर यात्रा समापन किया गया। रैली का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। यह भी पढ़ें- जिले भर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्र प्रेम की दिखी झलक च...