लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 24 -- लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम कस्बे में मंगलवार रात को बदमाशों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त को ठेंगा दिखाते हुए एक सर्राफ की दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने पूर्व प्रधान रवि प्रकाश के पुत्र पिंटू की ज्वेलरी दुकान पर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी उड़ा ली। स्थानीय निवासियों के अनुसार, रात का फायदा उठाकर बदमाश सक्रिय हो गए हैं। इसके अलावा कस्बे में दो अन्य स्थानों पर भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां सफल नहीं हो सके। नीमगांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में डर है। पूर्व प्रधान के पुत्र पिंटू ने बताया कि दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषणों व नगड़ी नगदी गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.