लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेश राय के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने स्कूल चलो रैली कस्बे में निकाली। इसमें सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। नवीन सत्र 2026-2027 के लिए परिषदीय स्कूल में प्रवेश के लिए शिक्षक और शिक्षकाएं अपने-अपने बच्चों के साथ विकास खण्ड कार्यालय के परिसर में इकट्ठा हुए। बीडीओ शरद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया है। बीईओ देवेश राय ने ढोलक बजाते हुए रैली का शुभारंभ किया है। शिक्षक और छत्रों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्लोगन लिखी हुई तख्तियों पर 'आधी रोटी खाएंगे- स्कूल जरूर जाएंगे' नारे लगाते हुए नवीन शैक्षिक सत्र में प्रवेश के लिए सभी से अपील की। बच्चों की रैली को पूरे कस्बे में भ्रमण कराया गया। कस्बे में बाबा गौरी शंकर मंदिर पर जाकर समापन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्...