बेहंदर में हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हरदोई, जुलाई 20 -- बेहंदर। कासिमपुर थाना पुलिस ने पत्नी की सिलबट्टे से हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी दायमपुर गांव निवासी कुंज बिहारी को शराब की लत थी और इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार शाम उसकी पत्नी मोनी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर कुंज बिहारी ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह पुलिस ने उसे लुधियाना-चंडीगढ़ भागने की फिराक में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.