बेहंदर में लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हरदोई, अप्रैल 23 -- बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला मल्लावां मार्ग पर गुरुवार दोपहर बाद हलवाई खेड़ा गांव के पास डाले की टक्कर से बाइक चालक और पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। क्षेत्र के जरहा गांव निवासी तेजपाल अपने दोस्त गोलू निवासी आटा मऊ के साथ संडीला से अपने घर जा रहे थे। तभी हलवाई खेड़ा के पास पिकअप डाला ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी संडीला भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोलू को प्राथमिक उपचार करने के पश्चात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.