हरदोई, अप्रैल 22 -- बेहंदर। संडीला बांगरमऊ मार्ग पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी सैयद तालिब गांव के रहने वाले 52 वर्षीय भैया लाल बीती 11 अप्रैल को अपनी मोपेड से बेहंदर से अपने गांव जा रहे थे। संडीला बांगरमऊ मार्ग पर रास्ते में दूध से भरे टैंकर में सामने से जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे भैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल भैयालाल को सीएचसी बेंहदर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे भैया लाल काल के गाल में समा गए। मृतक भैया लाल की पत्नी के अलावा एक पुत्र सोनू भी है। कासिमपुर इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। तहरीर आने पर मामला पंजीकृत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.