नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- अक्सर कार खरीदते समय हमारे मन में यह धारणा होती है कि बेस वैरिएंट का मतलब है खाली केबिन, काले हैंडल्स और फीचर्स के नाम पर समझौता। लेकिन आज के कॉम्पिटिटिव मार्केट में ऑटो कंपनियों ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। अब कंपनियां ग्राहकों को एंट्री-लेवल वैरिएंट्स में भी सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन और 6-एयरबैग्स जैसे 'हाई-एंड' फीचर्स दे रही हैं। मैंने खुद एक ऑटो एक्सपर्ट्स के तौर पर ऐसी 5 एसयूवी को टेस्ट किया है। अगर मुझे खुद बेस वैरिएंट वाली शानदार फीचर्स से लैस एसयूवी खरीदनी होती तो इन 5 में से ही किसी एक को चुनता।हुंडई क्रेटा हुंडई क्रेटा का बेस 'E' वैरिएंट अपनी कीमत के हिसाब से काफी ज्यादा फीचर्स ऑफर करता है। इसमें आपको सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग्स, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल...