हल्द्वानी, जून 3 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में बुधवार को हीमोफीलिया के बेहतर इलाज के विषय पर एक कार्यशाला हुई। जिसमें वाक्ताओं ने कहा कि एक्सटेंडेड हाफ-लाइफ (ईएचएल) फैक्टर-8 थेरेपी हीमोफीलिया-ए के उपचार में वरदान से कम नहीं है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विनिता निखुरपा ने बताया कि हीमोफीलिया मरीजों के इलाज में ईएचएल एक नई उम्मीद बनकर आ रही है। इससे मरीज में बेहतर ट्रफ लेवल बनाए रखने, जोड़ों को दीर्घकालिक क्षति से बचाने और रोजाना के कार्यों की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है। पीएमएस डॉ. केएस दत्ताल, डॉ. चंचल मार्छाल, डॉ. विजय जोशी, डॉ. कविता लोहनी, डॉ. जितेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...