हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने एक मार्च से प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। संघ पदाधिकारियों ने प्रमुख अधीक्षक से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया। संघ के सचिव भुवन चंद्र पांडे के अनुसार, अस्पताल में करीब 20-25 पद लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि सीमित कर्मचारियों से अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है। कर्मचारियों ने मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, कार्य के अनुपात में स्टाफ की कमी और अतिरिक्त कार्यभत्ता न मिलने की शिकायत की है। उनका कहना है कि वर्तमान संसाधनों में तीन शिफ्टों में सुचारु कार्य करना संभव नहीं है। संघ ने प्रशासन को 31 मार्च तक समस्याओं के समाधान का समय दिया है। यदि तय समय सीमा तक ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.