मुजफ्फरपुर, जून 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। तुर्की स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर मार्च 2016 में हमला करने के आरोपित नक्सली संजय राम को न्यायिक रिमांड पर लिया जाएगा। वह वैशाली जिला के बलिगांव थाना के हसनपुर रूपनपट्टी गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह मीनापुर में 2017 में हुए नक्सली वारदात के मामले में वह जेल में है। मामले की जांच के बाद तुर्की की घटना में संलिप्तता सामने आने पर आईओ सह रेल डीएसपी रोशन गुप्ता ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। उसे तुर्की वाले मामले में कोर्ट में पेश करने के लिए अनुमति देने की प्रार्थना की गई थी। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस अर्जी पर सुनवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इसके लिए चार जुलाई की तिथि तय की है....