हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी। स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच कुमाऊं के सबसे महत्वपूर्ण बेस अस्पताल और राजकीय महिला अस्पताल में आपातकालीन प्रबंधन नहीं है। आधुनिक चिकित्सा मानकों के अनुसार, किसी भी बड़े अस्पताल में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए 'कलर कोडेड सिस्टम' अनिवार्य है, लेकिन हल्द्वानी के इन दोनों ही प्रमुख चिकित्सालयों में यह व्यवस्था अब तक लागू नहीं हो पाई है।बेस अस्पताल के गेट पर शुक्रवार सुबह एक मरीज इलाज के लिए पहुंचा था। बाद में वह पर्ची काउंटर के किनारे बेहोश पड़ा रहा। ना तो अस्पताल में तैनात गार्ड और ना ही वहां मौजूद लोगों ने उसकी सुध ली। बाद में समाज सेवी प्रेम बेलवाल कुछ लोगों की मदद से उसे इमरजेंसी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारों का कहना है कि जब मरीज बेहोश हुआ उसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.