बेस अस्पताल में हड्डी के ऑपरेशन शुरू
हल्द्वानी, जून 17 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। हड्डी के ऑपरेशन के लिए भटक रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। चार धाम यात्रा ड्यूटी में भेजे गए बेस अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस खोलिया के वापस लौटने के बाद अस्पताल में ऑपरेशन की सेवाएं दोबारा सुचारू हो गई हैं।बीती 25 मई को अस्पताल के एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. खोलिया को चार धाम यात्रा ड्यूटी पर भेज दिया गया था। इसके चलते बेस अस्पताल में हड्डी से जुड़े सभी छोटे-बड़े ऑपरेशन पूरी तरह ठप हो गए थे। रोजाना ओपीडी में आने वाले 150 से अधिक मरीजों और हर हफ्ते होने वाले आठ से अधिक ऑपरेशनों के रुकने से तीमारदार बेहद परेशान थे। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ऑपरेशन के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस दत्ताल ने बताया कि हड्डी रोग विभाग की सभी सेवाएं सुचारू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.