अल्मोड़ा, दिसम्बर 18 -- अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में स्वास्थ्य सुधार आंदोलन लगातार जारी है। स्थानीय लोग बुधवार रातभर धरने पर डटे रहे और गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, अल्ट्रासाउंड सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति सहित अन्य मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.