हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। पीएमएस केएस दत्ताल के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि कुमाऊं के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन हजारों मरीज उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेस अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल में चिकित्सीय उपकरणों, अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, ओपीडी समय बढ़ाने, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने तथा मरीजों के लिए बेहतर परामर्श और सूचना व्यवस्था विकसित करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- कैलास यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग इस...