अल्मोड़ा, मार्च 10 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। नगर निगम के पार्षदों और रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से बेस अस्पताल के तीमारदारों को गद्दे वितरित किए। साथ ही अस्पताल में तीमारदारों के बैठने या सोने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। बेस अस्पताल पहुंचे पार्षदों और रेडक्रॉस प्रदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की ओर तीमारदारों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। तीमारदारों को फर्स में बैठना और सोना पड़ रहा है। इससे उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से ठोस व्यवस्था करने की मांग की। यहां अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कृष्ण बहादुर सिंह, अशोक सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष त्रिलोक राम, नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार, ललित खोलिया, अभय बोरा आदि रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.