बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग
हल्द्वानी, जून 2 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। शिवसेना ने सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए चिकित्सा अधीक्षक केएस दत्ताल को ज्ञापन सौंपा और सुधार की मांग उठाई। कहा कि पर्चा बनाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक मरीजों को लंबी लाइनों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी, चर्म रोग, दंत एवं सर्जरी विभाग में भी समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। शिवसेना ने पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को प्राथमिकता देने, अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती व कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो संगठन आंदोलन शुरू करेगा। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हेमंत भईयू, जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, मुकेश सिंह बिष्ट, मनोज गुप्ता, प्रमोद आर्या, पूरन सागर और रवि कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.