बेस अस्पताल की कार्डियोलॉजी ओपीडी में 45 मरीजों की जांच
देहरादून, अप्रैल 8 -- श्रीनगर। बेस अस्पताल श्रीनगर में बुधवार को आयोजित कार्डियोलॉजी ओपीडी में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप मालविया द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। बारिश के मौसम के बावजूद ओपीडी में कुल 45 मरीजों की जांच की गई, जिनमें हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। जांच के दौरान डॉ. मालविया ने 15 मरीजों का इकोकार्डियोग्राफी (ईको) परीक्षण और 20 से अधिक मरीजों का ईसीजी टेस्ट किया। डॉ. संदीप मालविया ने बताया कि अनियमित जीवनशैली, तनाव, असंतुलित आहार और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, रोजाना व्यायाम करने और चिकित्सक द्वारा दी गई दवाओं का समय पर सेवन करने की सलाह दी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.