रांची, मार्च 8 -- रांची,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बेस्ट योगिनी अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और बेटियों को बेस्ट योगिनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान क्षेत्र में योग को बढ़ावा देने वाली महिलाओं को दिया गया। मुख्य अतिथि नवनिवर्चाति महपौर रोशनी खलखो ने सभी को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि योग लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सरल और प्रभावी माध्यम है।र महिलाओं के योग से जुड़ने से पूरा परिवार स्वस्थ जीवनशैली अपनाता है। मौके पर डॉ संतोषी कुमारी, चैताली मुखर्जी, अंजना सिंह, पूजा सिंह, सरिता सिंह को बेस्ट योगिनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।...