आरा, जनवरी 22 -- -एसआईआर व विस चुनाव में उत्कृष्ट कार्य के लिए आयोग की ओर चयन आरा, हमारे संवाददाता। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेस्ट जिला निर्वाची पदाधिकारी अवॉर्ड से डीएम तनय सुल्तानिया सम्मानित होंगे। एसआईआर व विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इनका चयन किया गया है। इनके नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए उन्हें यह अवॉर्ड राज्य स्तरीय प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। यह उपलब्धि भोजपुर जिले के लिए गौरव का विषय है। साथ ही निर्वाचन कार्यों में जिले की उत्कृष्ट भूमिका को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने वाली है। स्थापना दिवस पर भजन का आयोज...