मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेस्ट एप से हर महीने सभी अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। 21 मई से इसकी शुरुआत होगी। विभाग ने इसका निर्देश दिया है। 60 फीसदी से कम उपस्थिति वाले स्कूल विशेष तौर पर चिन्हित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- युवा 2निरीक्षण की प्रक्रिया विभाग ने निर्देश दिया है कि सप्ताह के बुधवार और गुरुवार को हर हाल में अधिकारी स्कूल पहुंचेंगे। इस रीयल टाइम निरीक्षण की राज्य स्तर से निगरानी की जाएगी। बेस्ट यानि बिहार इजी स्कूल ट्रैकिंग प्लस एप से रीयल टाइम जांच होगी। दो साल पहले इसकी शुरुआत की गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही यह बंद कर दिया गया था। इसमें सभी अधिकारियों को हर महीने के लिए स्कूल निरीक्षण का लक्ष्य दिया गया है। इसमें डीईओ को कम से कम आठ प्रारंभिक और तीन हाईस्कूल का निरीक्षण करने का टास्क दिया गया है। इस...