गोंडा, जून 30 -- रुपईडीह। प्राथमिक विद्यालय बैदौरा बाजार परिसर में जलभराव और घास फूस उगी होने के चलते बच्चों को पठन-पाठन एवं आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील पांडेय ने विभागीय अधिकारियों के साथ बीडीओ से करते हुए परिसर की साफ-सफाई व जल निकासी की व्यवस्था किए जाने की मांग की।इस संबंध में एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है। संबंधित ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों को साफ सफाई का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...