लखीमपुरखीरी, जुलाई 1 -- लखीमपुर। मैगलगंज क्षेत्र के धर्माखेड़ा स्थित बेसिक विद्यालय के दफ्तर में घुसी दो विशालकाय गोह को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।बुधवार को विद्यालय खुलने के पहले ही दिन, सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो वहां दो बड़ी गोह देखकर उनके होश उड़ गए। कर्मचारियों ने बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत मैगलगंज वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा पवन राठौर अपनी टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने सूझबूझ और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों वन्य जीवों को सुरक्षित पकड़ा और बोरे में बंद किया। इसके बाद दोनों गोह को मैगलगंज के पास स्थित सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत वन विभाग की इस त्वरित ...