बेसिक स्कूलों से अनुपस्थित चल रहे नौ शिक्षक व तीन कर्मचारी हुए बर्खास्त
बुलंदशहर, मई 30 -- जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अनुशासनहीनता के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हंटर चलाया है। बीएसए ने विभिन्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों में तैनात उन 12 शिक्षक-कर्मचारियों को सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है जो पिछले कई सालों से बिना किसी पूर्व सूचना प्रार्थना पत्र या स्वीकृत अवकाश के लगातार ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। विभाग द्वारा बार-बार दिए गए कारण बताओ नोटिस का भी शिक्षकों ने कोई जवाब नहीं दिया। यह शिक्षक जब से अनुपस्थित चल रहे थे तभी से उन्हें नोटिस दिए जा रहे थे। अंतिम चेतावनी का भी कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद उक्त सभी को बर्खास्त कर दिया गया है। इस बर्खास्तगी में नौ शिक्षक दो अनुचर और एक चौकीदार शामिल हैं। बीएसए की इस कार्रवाई की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.